फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Four hundred dolis will rise together on December 2

Ghazipur News: दो दिसंबर को एक साथ उठेगी चार सौ डोलियां

Mon, 28 Nov 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Four hundred dolis will rise together on December 2
गाजीपुर। जिले में दो दिसंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की शहनाई बजेगी। इसके लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। ब्लाकों में सामूहिक विवाह में सम्मिलित होने के लिए आवेदन भी लिया जा रहा है। अब-तक करीब चार सौ जोड़े ने सामूहिक विवाह में शामिल होने के लिए आवेदन किया है। आवेदन करने वाले जोड़ा का विभागीय सत्यापन भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन

30 नवंबर तक आवेदन करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। सामूहिक शादी को संकुशल संपन्न कराने के लिए ब्लाक सहित नगरपालिका एवं नगर पंचायत में आए आवेदनों का सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन के दौरान सभी बिंदुओं पर विभागीय अधिकारी जांच कर रहे हैं। हालांकि आवेदन की निर्धारित अंतिम तिथि 30 नवंबर तक है, जिसमें समाप्त होने मात्र दो दिन शेष हैं। शादी के आयोजन को लेकर पंडाल सहित अन्य व्यवस्थाओं की भी तैयारी संबंधित विभाग द्वारा शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

51 हजार होंगे खर्च
गाजीपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शासन द्वारा प्रत्येक जोड़े के लिए 51 हजार रुपये का बजट दिया जाता है। इसमें से छह हजार रुपये विवाह के आयोजन पर खर्च किए जाता हैं। वहीं 10 हजार रुपये का सामान विवाह में उपहार स्वरूप दिया जाता है। बाकी बचे 35 हजार रुपये वधू के खाते में जमा करा दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 नवंबर तक आवेदन की तिथि निर्धारित कर दी गई है। दो दिसंबर को सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। आवेदन करने वाले लाभार्थियों के सत्यापन के बाद सामूहिक विवाह में शामिल किया जाएगा। अब-तक करीब चार सौ आवेदन आ चुके हैं। आवेदन में लगाए गए कागजातों का ब्लाक एवं तहसीलस्तर पर सत्यापन का कार्य कराया जा रहा है।- राम नगीना यादव, समाज कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed