{"_id":"66b272e186df119028072924","slug":"four-coaching-centers-found-running-in-basement-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-118729-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बेसमेंट में चलते मिले चार कोचिंग सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बेसमेंट में चलते मिले चार कोचिंग सेंटर
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर में शिक्षा विभाग के नियमों को ताक पर रखकर नामचीन कोचिंग संस्थान संचालित हो रहे हैं।
अमर उजाला की ओर से प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्रा ने मंगलवार को चार कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया। जांच में पता चला कि चारों कोचिंग सेंटर नियमों के विपरीत चलते पाए गए। सभी कोचिंग संस्थान बेसमेंट में चलते मिले। कोचिंग सेंटर में सुरक्षा और अग्निशमन की कोई व्यवस्था नहीं थी। कोई संचालक अभिलेख भी नहीं दिखा सका। उन्होंने सभी कोचिंग संस्थानों को सात दिन के अंदर बंद करने का आदेश दिया। ऐसा न करने पर एक लाख रुपये जुर्माना लगाने और मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
अमर उजाला ने तीन जुलाई के अंक में चल रहे सैकड़ों, कागज पर सिर्फ 16 कोचिंग सेंटर शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसे संज्ञान में लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने कार्रवाई की बात कही थी। मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक अमर उजाला में प्रकाशित तस्वीर के आधार पर मुख्यालय स्थित एकलव्य कोचिंग संस्थान, कोचिंग संस्थान विद्यापीठ पाठशाला, कोचिंग संस्थान सम्राट अकेडमी, सरताज कोचिंग अकेडमी का निरीक्षण किया। यहां की हालत देखकर वह हैरान हो गए। उन्होंने बताया कि सभी कोचिंग संस्थान बेसमेंट में चलते मिले। कोचिंग सेंटर में सुरक्षा और अग्निशमन की कोई व्यवस्था नहीं थी। कोई संचालक अभिलेख नहीं दिखा सका। शिक्षण अवधि में चलाया जा रहे कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे छात्रों से जानकारी हासिल की गई तो पता चला कि अवैध वसूली की जा रही है। साथ ही उनकी नियमित पढ़ाई का नुकसान भी हो रहा है।
उन्होंने कोचिंग सेंटरों के संचालकों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की चेतावनी देते हुए एक सप्ताह के अंदर बंद करने को कहा है। उन्होंने चेताया है कि यदि फिर से निरीक्षण में कोचिंग सेंटर मानक के विपरीत संचालित पाए गए तो एक लाख तक का जुर्माना और मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।