फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Four arrested for trying to convert in Balapur village

Ghazipur News: बालापुर गांव में धर्मांतरण कराने के प्रयास में चार गिरफ्तार

Tue, 01 Aug 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Four arrested for trying to convert in Balapur village
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के बालापुर गांव मेंं रविवार को एक व्यक्ति द्वारा अपने घर पर गांव के कुछ लोगों को एकत्र कर उनका धर्मांतरण करने का प्रयास किया जा रहा था। इस मामले में सोमवार को पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्जकर चालान कर दिया।
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर निवासी दयाशंकर तिवारी ने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के बालापुर गांव में रविवार को अमरजीत राम नामक ब्यक्ति अपने घर पर गरीब और अशिक्षित लोगों को एकत्र कर उन्हें प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहा है।
विज्ञापन

प्रार्थना के नाम पर उन्हें बुलाकर दूसरे धर्म की अच्छाई और हिन्दू धर्म की बुराई बताकर उनका धर्मांतरण कराने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। इधर हिन्दू संगठन के लोगों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद दबिश देकर तीन और लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि मुख्य आरोपी बालापुर निवासी अमरजीत राम, भांवरकोल थाना के बलेसड़ी निवासी तेज बहादुर, श्रीराम और रामौतार से पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया। बता दें अभी पिछले हफ्ते जमानिया थाना क्षेत्र के बड़ेसर गांव में भी नौकरी और रुपये का लालच देकर धर्मांतरण कराने का मामला प्रकाश में आया था। इस मामले में पुलिस ने कई लोगाें को गिरफ्तार किया था और इनके पास से धर्म प्रचार सामग्री बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed