{"_id":"57cf05974f1c1b7f2f318351","slug":"found-hanging-dead-married","type":"story","status":"publish","title_hn":" पंखे से लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंखे से लटकता मिला विवाहिता का शव
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Tue, 06 Sep 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर ग्यारह के गांधीनगर मुहल्ले में मंगलवार की दोपहर एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर पंखे से लटकता मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही घटना स्थल की छानबीन की। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। मामला हत्या का है कि आत्महत्या का अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। विवाहिता की मौत से पूरा परिवार दहशत में है।
शादियाबाद थाना क्षेत्र के सिंहनाथपुर गांव निवासी धरमू राजभर की बेटी मुन्नी राजभर (22) की शादी डेढ़ साल पहले जंगीपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 गांधीनगर निवासी आलोक राजभर के साथ हुई थी। मंगलवार को मुन्नी का पति आलोक दवा लेने के लिए मऊ गया हुआ था। घर में सास और ननद थीं। मुन्नी दोपहर में अपने कमरे में सोने के लिए चली गई। दोपहर तीन बजे तक वह कमरे से बाहर नहीं दिखी, तो मुन्नी की सास उसे जगाने के लिए कमरे के पास पहुंची।
दरवाजा अंदर से बंद था। उसने बाहर से कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब न मिलने पर खिड़की से अंदर झांका तो देखा कि मुन्नी दुपट्टा के सहारे पंखे से लटक रही थी। यह देख वह चीखने-चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर बेटी सहित पास-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
किसी तरह धक्का देकर दरवाजा खोला। इसके बाद लोगों के सहयोग से शव को नीचे उतरवा कर कब्जे में ले लिया और थाने ले आई। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतका के मायके वालों को भी दे दी। सूचना मिलने पर मायके के लोग थाने पहुंच गए। इस संबंध थानाध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया। मृतका के मायके वालों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।