{"_id":"61f2b003f7d9ff2f8b23a1d0","slug":"former-tourism-minister-om-prakash-singh-threatening-audio-viral-to-told-bjp-worker-for-campaign-in-up-elections-in-ghazipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पूर्व पर्यटन मंत्री पर भाजपा कार्यकर्ता को धमकाने का आरोप, विधायक बोलीं- हम किसी से डरने वाले नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पूर्व पर्यटन मंत्री पर भाजपा कार्यकर्ता को धमकाने का आरोप, विधायक बोलीं- हम किसी से डरने वाले नहीं
Thu, 27 Jan 2022 09:27 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 27 Jan 2022 09:27 PM IST
सार
पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह का एक भाजपा कार्यकर्ता को धमकाने का ऑडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। भाजपा कार्यकर्ता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
यूपी के गाजीपुर जिले में पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह का एक ऑडियो वायरल हुआ है। इसमें वह एक भाजपा कार्यकर्ता को सोशल मीडिया पर विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान गलत टिप्पणी करने के लिए मना कर रहे हैं और नहीं मानने पर बिहार व अन्य जगह से एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
इस मामले में पीड़ित ने गहमर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। मामले में संज्ञान लेते हुए जमानिया विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता किसी की घुड़की से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने गहमर स्थित अपने पैतृक आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पूर्व में सत्तासीन नेताओं द्वारा जनता को बरगला कर और फुसलाकर भाई-भाई के बीच लड़ाई कराकर राजनीति की जाती थी, लेकिन अब जमानिया की जनता सब कुछ जान चुकी है। इस बार विधानसभा चुनाव में जमानत के साथ-साथ जुबान भी बंद करेगी।
विज्ञापन
पढ़ेंः यूपी चुनाव 2022: सपा ने जारी की पूर्वांचल के 22 उम्मीदवारों की सूची, कई पुराने चेहरे, भाजपा से आए दारा सिंह चौहान को बनाया प्रत्याशी
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो केे बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। इस बारे में पूर्व मंत्री के प्रतिनिधि मुन्नू सिंह ने कहा कि ऑडियो फर्जी है। भाजपा हार के डर से इस तरह के कार्य करा रही है।