फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Former MP Afzal Ansari expected to be reinstated

Ghazipur News: पूर्व सांसद अफजाल अंसारी को सदस्यता बहाल होने की उम्मीद

Fri, 28 Jul 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Former MP Afzal Ansari expected to be reinstated
सरकार महंगाई और बेरोजगारी से ध्यान हटाने के लिए विरोधियों को फंसाने की कर रही है साजिश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। गैंगस्टर मामले में जमानत पर जिला जेल से बाहर आने की खुशी पूर्व सांसद अफजाल अंसारी के चेहरे पर साफ दिख रही थी। मुहम्मदाबाद स्थित आवास पर पहुंचते ही अफजाल अंसारी ने समर्थकों से कहा कि सुप्रीम कोर्ट से इंसाफ मिला ताे सदस्यता बहाल होगी।
अफजाल ने अपने आवास पर पहुंचे समर्थकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि इस कस्बे के लोगों का शुक्रगुजार हूं। मेरा दिल जीत लिया यहां के लोगों ने। जेल जब गया तो उस समय बस एक ही चिंता सता रही थी कि हमें बंद किया गया है और पांच दिन बाद नगर पालिका परिषद का चुनाव है।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद में काफी शानदार तरीके से नगर पालिका चुनाव में जीत मिली है, इसके लिए सबको मुबारकबाद देता हूं। उन्होंने सोचा था कि लोग डर जाएं, लेकिन लोग डरे नहीं। यह सारी कार्रवाई गरीब और कमजोर लोगों को डराने की है। सरकार महंगाई और बेरोजगारी से ध्यान हटाने के लिए साजिश के तहत विरोधियों को फंसा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल से बाहर निकलते समय मीडिया के सवालों पर अफजाल अंसारी ने कहा कि कल बात की जाएगी, मेरी तबीयत ठीक है। इसके बाद अफजाल के परिजन और समर्थक वाहनों का काफिला मुहम्मदाबाद स्थित आवास पर पहुंचा। वहां समर्थकों के स्वागत से उत्साहित अफजाल ने करीबी आधा घंटे तक उन्हें संबोधित किया। समर्थक भी अफजाल को अपने बीव पाकर काफी उत्साहित हो उठे।

इस मौके पर पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी, पूर्व चेयरमैन शमीम अहमद, पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य फेकू सिंह यादव, लल्लन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed