फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Former block chief of Revatipur passes away

रेवतीपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख का निधन

Mon, 13 Sep 2021 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Former block chief of Revatipur passes away
उत्तरौली गांव निवासी एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख मारकंडेय सिंह ( 68) का रविवार की देर रात्रि को वाराणसी के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। इसकी सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उनका पार्थिव शरीर सोमवार सुबह पैतृक गांव लाया गया। जहां लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

उनका अंतिम संस्कार उत्तरौली स्थित श्मशान घाट पर सोमवार की दोपहर किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र राजन सिंह उर्फ बबलू सिंह ने दिया। उस दौरान वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं । मृत पूर्व प्रमुख अपने तीन भाईयों में सबसे छोटे थे। वह साल 2000 से 2005 तक रेवतीपुर के ब्लाक प्रमुख रहे। इसके बाद साल 2005 से 2010 के दौरान उनकी पत्नी विमला सिंह ब्लॉक प्रमुख रहीं। पूर्व प्रमुख के निधन की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक शिगबतुल्लाह अंसारी, रेवतीपुर के नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख राहुल राय, पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय, मुहम्मदाबाद विधायक प्रतिनिधि एवं पुत्र पीयूष राय, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह और रितेश सिंह सहित विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधियों ने पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed