फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Form not filed in any body

Ghazipur News: किसी निकाय में नहीं दाखिल हुआ पर्चा

Thu, 13 Apr 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Form not filed in any body
नगर निकाय चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन बुधवार को किसी भी निकाय में अध्यक्ष एवं सभासद पद के लिए किसी उम्मीदवार की तरफ से पर्चा दाखिल नहीं किया गया। आज विभिन्न निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 65 एवं वार्ड के सदस्य पद के लिए 280 नामांकन पत्रों की खरीद की गई। इसके चलते नामांकन स्थलों के आसपास गहमा-गहमी रही। उप जिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्र ने बताया कि नगर पालिका परिषद गाजीपुर में अध्यक्ष पद के लिए आठ तथा सदस्य पद के 54 एवं जंगीपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए एक भी नहीं तथा सदस्य के 26 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। मुहम्मदाबाद : नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए नौ और सभासद पद के लिए 44 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इस मौके पर उपजिलाधिकारी भारत भार्गव, क्षेत्राधिकारी हितेंद्र कृष्ण, कोतवाल घनानंद त्रिपाठी, नायब तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।जमानिया : नगर पालिकाध्यक्ष पद के लिए 11 और विभिन्न वार्डों के सदस्य के लिए 54 पर्चे बिके। सादात : नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए छह और सभासद पद के लिए 22 पर्चों की बिक्री हुई। उप जिलाधिकारी आशुतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक दो दिनों में अध्यक्ष के लिए कुल नौ और सभासद पद के लिए 30 पर्चे बिक चुके हैं। कासिमाबाद : नगर पंचायत बहादुरगंज में दूसरे दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रेयाज अंसारी ने तीन सेट में नामांकन पत्र खरीदा। उनकी पत्नी और निवर्तमान चेयरमैन निकहत परवीन ने भी तीन सेट में नामांकन पत्र लिया है। इस तरह अध्यक्ष पद के लिए 12 एवं सदस्य पद के लिए 31 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। सेवराई : नगर पंचायत दिलदारनगर के अध्यक्ष पद के लिए 14 एवं सदस्य पद के लिए 31 पर्चों की बिक्री हुई। एसडीएम सेवराई राजेश प्रसाद चौरसिया ने बताया कि कुल 28 प्रत्याशियों ने 45 पर्चो की खरीद की है। औड़िहार : सैदपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए पांच एवं सदस्य के 18 पर्चे बिके। इस तरह से सभी आठ निकायों में दो दिन में अध्यक्ष पद के 137 एवं सदस्य पद के 568 नामांकन पत्र की बिक्री की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed