फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   FMD vaccination drive launched; six lakh animals to receive free vaccine.

Ghazipur News: एफएमडी टीकाकरण अभियान शुरू छह लाख पशुओं को लगेगा मुफ्त टीका

Thu, 23 Jul 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
FMD vaccination drive launched; six lakh animals to receive free vaccine.
जौनपुर। खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने बुधवार को हरी झंडी दिखाकर खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) रोग नियंत्रण के लिए आठवें चरण के टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान 22 जुलाई से 8 सितंबर 2026 तक चलेगा। अभियान के तहत जिले में करीब छह लाख गोवंश और महिषवंशीय पशुओं का निशुल्क टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार पशुओं को किसानों और पशुपालकों की अमूल्य संपत्ति मानती है। पशुओं को संक्रामक बीमारियों से बचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि वे अपने सभी पशुओं का समय पर टीकाकरण कराकर अभियान को सफल बनाएं।
विज्ञापन

डीएम सैमुअल पॉल एन ने बताया कि एफएमडी एक अत्यंत संक्रामक विषाणुजनित रोग है, जो संक्रमित पशुओं से तेजी से फैलता है। इससे पशुओं में बुखार, चारा छोड़ देना, दूध उत्पादन में कमी, मुंह और खुर में छाले तथा लंगड़ापन जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। समय पर टीकाकरण ही इस बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के शुभारंभ अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित पशुपालन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। खेतासराय : भाजपा नेता जगदंबा प्रसाद पांडेय ने टीकाकरण दलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

डिप्टी सीबीओ शाहगंज डॉ. पंकज कुमार यादव ने बताया कि प्रशिक्षित टीकाकरण दल अगले 45 दिनों तक गांव-गांव जाकर गोवंश एवं भैंसवंशीय पशुओं का निशुल्क टीकाकरण करेंगे। इस अवसर पर पशुधन प्रसार अधिकारी जयराम गौतम, संजय शर्मा, अश्विनी, विजय शर्मा, भूपेंद्र, कमला, हीरा यादव, राजेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed