{"_id":"5ea7023b8ebc3e905a08dc8e","slug":"flying-strips-to-follow-social-distance-ghazipur-news-vns5222665150","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक दूरी के पालन की उड़ रही धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक दूरी के पालन की उड़ रही धज्जियां
विज्ञापन
गाजीपुर। लाख प्रयास के बावजूद लॉकडाउन उल्लंघन का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस भी नागरिकों के सामने बेबस बनी हुई है। बैंकों और बाजारों में खुलेआम सामाजिक दूरी के पालन की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
मरदह संवाददाता के अनुसार, काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक पृथ्वीपुर सहित अन्य बैंक शाखाओं में प्रतिदिन भीड़ उमड़ रही है। खुले आसमान के नीचे लोग भीड़ बनाकर खड़े हो जा रहे हैं, जहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने में असमर्थ हैं। बैंक पर उपभोक्ता सुबह सात बजे ही शाखा पर आकर लाइन लगा दे रहे हैं। जिससे ग्राहकों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता हैं। लॉकडाउन का पालन भी नहीं हो रहा। यही नहीं, बैंक के किसी कर्मचारियों के ऊपर लॉकडाउन का कोई असर नहीं दिखाई दे रहा था।
सेवराई संवाददाता के अनुसार, काशी गोमती ग्रामीण बैंक भदौरा शाखा में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है, जहां कर्मचारियों की लापरवाही के कारण सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। तहसील क्षेत्र के काशी गोमती क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में कर्मचारियों अधिकारियों की उदासीनता और मनमाने रवैए के चलते ग्राहकों की लंबी कतार लग रही है, जिसे सोशल डिस्टेंस की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। शनिवार और रविवार को बैंक बंद होने के बाद सोमवार को बैंक खोलने के साथ ही ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान बैंक कर्मचारियों द्वारा बैंक के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग के बगैर ही ग्राहकों की लंबी लाइन लगा दी गई। ग्राहकों ने बताया कि हमें घंटों पहले से ही बैंक के बाहर लंबी लाइन लगा दी गई है मुख्य गेट पर बैठे कर्मचारी द्वारा ग्राहकों से बदसलूकी भी की जा रही है।