फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Flood in Ghazipur: SDM took stock of the affected areas, asked to make a list after listening to the problems of the people

गाजीपुर में बाढ़ः एसडीएम ने प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, लोगों की समस्याएं सुन सूची बनाने को कहा

Wed, 11 Aug 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Flood in Ghazipur: SDM took stock of the affected areas, asked to make a list after listening to the problems of the people
भगीरथपुर गांव में बाढ़ प्रभावित लोगों से जानकारी लेती एसडीएम जमानियां प्रतिभा मिश्रा। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर में बाढ़ग्रस्त गांव में प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री उपलब्ध कराने, दवाओं के वितरण एवं छिड़काव को लेकर जमानिया की एसडीएम प्रतिभा मिश्रा ने तहसीलदार घनश्याम के साथ दोपहर में क्षेत्र के भगीरथपुर, गरुआ मकसूदपुर, गड़हा छानबे, पिपरा, मलसा आदि गांव का दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुना। मातहतों को प्रभावित लोगों की सूची बनाने तथा उन्हें राहत उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिया कि पशुओं को चारा एवं टीकाकरण की भी समुचित व्यवस्था की जाए। गांव के सभी लोगों तक दवाओं का वितरण एवं छिड़काव सुनिश्चित कराया जाए। इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने ग्रामीणों का आह्वान किया कि बाढ़ को लेकर कोई ऐसी अफवाह न फैलाएं जिसके चलते लोगों में दुविधा हो। प्रभावित गांव तक जल्द से जल्द नाव की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया। बाढ़ग्रस्त गांव के लोगों ने अधिकारियों से मांग किया कि नाव एवं राहत सामग्री के साथ चारे आदि की जल्द व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि राकेश यादव, प्रधान सोनू यादव, लेखपाल बेचू राम, बबलू गुप्ता, रामदरश, सत्यप्रकाश आदि मौजूद थे। उधर सैदपुर के उप जिलाधिकारी विक्रम सिंह ने थाना क्षेत्र के बाढ़ से प्रभावित गांव खरौना का दौरा कर पीड़ितों का हाल जाना। उन्होंने बताया की खरौना गांव तीन तरफ से गंगा और गोमती के पानी से घिरा हुआ है। आने-जाने के लिए लिंक मार्ग चालू है। गांव के किनारे पर बसे दर्जनों घरों में पानी घुसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में राजस्व कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। किसी भी समस्या से निपटने के लिए प्रशासन तैयार है। अभी जो गांव पानी से चारों तरफ से घिरे हुए हैं। वहां के लोगों को आने-जाने के लिए नाव भेजी गई है। उन्हें राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed