फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Flood In Ghazipur Ganga flowing above danger point

Flood In Ghazipur: गाजीपुर में खतरा बिंदु के ऊपर बह रही गंगा, कई गांवों में भरा बाढ़ का पानी

Mon, 16 Sep 2024 09:35 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 16 Sep 2024 09:35 AM IST
सार

Flood In Ghazipur: गाजीपुर जिले में भी बाढ़ का असर दिखने लगा है। गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। कई गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। 

विज्ञापन
Flood In Ghazipur Ganga flowing above danger point
गाजीपुर में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले में गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ाव देखा जा रहा है। सोमवार को नदी का जलस्तर खतरा बिंदु पार गया। कई गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। वहीं करीब छह गांव बाढ़ के पानी से घिर चुके हैं। जबकि खेतों में बाढ़ का पानी भरने के कारण रेवतीपुर व औड़िहार क्षेत्र में लगभग 300 बीघा सब्जी, चरी, बाजारा, ज्वार, मक्का, उरद, मूंग, तिल की खेती प्रभावित हुई है। 
विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 63.400 मीटर दर्ज किया गया। प्रति घंटे एक सेमी गंगा के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई। जबकि खतरा बिंदु 63.105 मीटर है। बीते 24 घंटे में गंगा घाटों की सीढ़ियां पूरी तरह से डूब चुकी हैं।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed