फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Five smugglers arrested with meat

मांस के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

Sun, 18 Sep 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Five smugglers arrested with meat
करंडा। थाना क्षेत्र के बड़सरा गांव में रविवार की भोर में पुलिस टीम ने दबिश देकर 25 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ पांच तस्करों को धर-दबोचा। उनके पास से दो चाकू, एक टांगी सहित अन्य सामान बरामद किया। इधर, पशु चिकित्सकों ने बरामद प्रतिबंधित मांस का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

क्षेत्र में छुट्टा पशुओं के गायब होने को लेकर काफी समय से चर्चा बनी हुई थी। छुट्टा पशुओं के गायब होने और पशु चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष संपूर्णानंद राय और चौकी प्रभारी बड़सरा सुनील शुक्ला छानबीन करने में जुट गए। इस दौरान उन्हें चौंकाने वाले तथ्यों की जानकारी हुई। इधर, पुलिस को सूचना मिली थी कि बड़सरा गांव में प्रतिबंधित मांस की बिक्री हो रही है। पुलिस फुटकर मांस विक्रेताओं के माध्यम से बूचड़खाना तक पहुंचने का प्रयास करने लगी, इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि एक छुट्टा पशु को एक युवक गांव में लेकर जा रहा है। इसके बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव पहुंची और सभी रास्तों पर घेरे बंदी कर तस्करों तक पहुंचने का प्रयास करने लगी। सुबह करीब सुबह पांच बजे टीम ने बूचड़खाने पर दबिश देकर 25 किलो प्रतिबंधित मांस और औजार के साथ पांच लोगों को दबोच लिया। पूछताछ में तस्करों ने अपना नाम जमानिया कोतवाली के अंसारी मुहल्ला निवासी शाहनवाज उर्फ नाजा, बड़सरा गांव निवासी मुहम्मद एजाज, मुहम्मद कादिर उर्फ सोनू, तुफैल अहमद और मुहम्मद सोहराब बताया। थानाध्यक्ष संपूर्णानंद राय ने बताया कि पूछताछ के बाद सभी का चालान कर दिया गया है। साथ ही इसमें लिप्त अन्य लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed