फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Five people arrested for the murder of the groom's uncle

दूल्हे के चाचा की हत्या में पांच लोग गिरफ्तार

Thu, 17 Feb 2022 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
Five people arrested for the murder of the groom's uncle
गहमर थाना क्षेत्र के अईठी- गोईठी गांव आई बारात के दौरान नाचने को लेकर हुई मारपीट के मामले दूल्हे के चाचा की मौत के मामले में पुलिस ने नामजद पांच आरोपियों को गहमर स्टेशन के पास से धर दबोचा। दुल्हन द्वारा पहचान के बाद उनको चालान कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

गत 15 फरवरी की रात अईठी गोइठी में एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान नर्तकी के साथ नाच को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था। इसके बाद गांव के कुछ लोगों ने बरातियों से मारपीट की। इस घटना में दूल्हे के चाचा नंदलाल राम की मौके पर ही मौत हो गई थी। गहमर कोतवाल त्रिवेणी लाल ने बताया कि दुल्हन की तहरीर पर गांव के नौ लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। पांच आरोपियों आदेश राम, मनीष कुमार, अजीत राम, अरविंद कुमार राम और रविंद्र कुमार राम को गिरफ्तार कर पहचान के बाद चालान कर दिया गया। भीड़ में मारपीट हुई है तो मुख्य आरोपी कोई नहीं होता। जल्द चार अन्य आरोपियों को दबोचा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed