फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Five months after the marriage, the husband beat up the married woman and threw her out of the house.

Ghazipur News: शादी के पांच महीने बाद पति ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

Wed, 10 Dec 2025 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Five months after the marriage, the husband beat up the married woman and threw her out of the house.
गाजीपुर। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति मारता-पीटता था। चार माह तक लोकलाज के चलते बर्दाश्त करती रही। 27 अक्तूबर को पति ने चार लोगों के साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। उक्त आरोप लगाते हुए विवाहिता ने तीन दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नंदगंज थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि बबुरा गांव निवासी विवाहिता खुशबू चौहान ने तीन दिसंबर को तहरीर देकर बताया कि चार जून को मंजित चौहान से शादी हुई थी। ससुराल में कुछ दिन बाद से ही पति देर रात घर आकर गाली देने साथ मारने- पीटने लगा। रुपये की मांग करने लगा। कुछ महीने सब सहती रही। 27 अक्तूबर को पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। भाई को घटना की जानकारी दी और मायके चली गई। इसके बाद मोबाइल पर बार- बार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता ने बताया कि इसका आडियो साक्ष्य भी मौजूद है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी कभी भी कुछ करा सकते हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति मंजीत चौहान, आरती चौहान, अनिल चौहान और बिरजू चौहान के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर ली गई है। साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed