फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Five in the case of shooting the President

प्रधानपति को गोली मारने के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

Wed, 30 Mar 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Five in the case of shooting the President
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर-ढढ़नी मार्ग स्थित नहर पुलिया के पास सोमवार को बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने प्रधानपति को गोली मार दी थी। उनका उपचार वाराणसी के निजी अस्पताल में चल रहा है।घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास से पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

चित्तावनपट्टी गांव निवासी रोजगार सेवक और ग्राम प्रधान पति अशोक यादव अपने मित्र अदन यादव के साथ बाइक से महेवा गांव स्थित महेश्वर मंदिर पूजा- पाठ करने जा रहे थे। नहर पुलिया के पास बाइक सवार दो बदामाशों ने गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें परिजन उपचार के लिए वाराणसी स्थित निजी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने आपरेशन करके गोली निकल दी। फिलहाल उनका उपचार चल रहा है। इधर घायल के भाई अनिल यादव ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस आरोपियों को दबोचने के लिए जुटी थी। रेलवे स्टेशन के पास से पुलिस ने नामजद आरोपी सुरेश यादव, शिवमंगल यादव उर्फ लड्डू, शंभू यादव, संजय यादव निवासी चित्तावनपट्टी और इंद्रमणि सिंह निवासी मतसा को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। इस संबंध में कोतवाल संपूर्णानंद राय ने बताया कि नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed