फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Five found corona infected including two bank workers

दो बैंक कर्मी समेत पांच मिले कोरोना संक्रमित

Fri, 10 Jul 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Five found corona infected including two bank workers
गाजीपुर। जिले में शुक्रवार को दो बैंक कर्मी समेत पांच की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद चारो तरफ हड़कंप मच गया है। इसमें एक महिला कर्मी ददरी घाट स्थित यूनियन बैंक तथा दूसरा कर्मचारी बैंक आफ इंडिया कासिमाबाद में तैनात है। जबकि एक प्रवासी के साथ ही एक रोडवेज कर्मचारी और एक मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है। सभी को मेडिकल टीम ने सहेड़ी स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया है। अब जनपद में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 393, स्वस्थ हुए मरीज 323, एक्टिव मरीज 64 हो गए हैं। इसके साथ ही छह मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के पटना निवासी महिला कर्मचारी नगर के ददरी घाट स्थित यूनियन बैंक शाखा में तैनात है। वह बड़ीबाग में किराए पर कमरा लेकर रहती हैं। स्वास्थ्य विभाग की ट्रेसिंग टीम ने जब मरीज की जांच पड़ताल की तो पता चला कि वह कुछ दिन पूर्व पटना अपने परिजनों से मिलने गई थी। इसी दौरान संक्रमित के संपर्क में आने से संक्रमण से प्रभावित हुई। इसके अलावा कासिमाबाद बैंक आफ इंडिया में तैनात एक कर्मचारी ने अपने स्वैब की जांच मऊ कराई थी। वहीं मालदा से लौटे नगर के शास्त्रीनगर निवासी प्रवासी का मालदा में ही स्वैब का सैंपल लिया गया था। वहीं कासिमाबाद निवासी वाराणसी में तैनात रोडवेज कर्मचारी की जांच वाराणसी में हुई थी। इन तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा पुलिस लाइन के पास एक व्यक्ति ने अपनी जांच जिला अस्पताल में स्थापित ट्रूनैट मशीन से कराई। अब स्वास्थ्य विभाग की टीम इनके ट्रवेल हिस्ट्री को खंगालने में जुटी है। साथ ही मेडिकल टीम ने पांच संक्रमित मरीजों उपचार के लिए सहेड़ी स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया है। वहीं संपर्क में आने वाले संदिग्धों को चिन्हित करके स्वैब सैम्पलिंग की तैयारी शुरू कर दी गई है। साथ ही बैंक कर्मियों को इसकी जानकारी देने के साथ स्वैब जांच की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

दो बैंक कर्मी समेत पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराने के साथ संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार करने का निर्देश सर्वे टीम को दिया गया है।- डाक्टर जीसी मौर्या, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed