फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Five animal smugglers arrested, two injured in police encounter

Ghazipur News: पुलिस मुठभेड़ में पांच पशु तस्कर गिरफ्तार, दो घायल

Wed, 15 Nov 2023 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Five animal smugglers arrested, two injured in police encounter
गाजीपुर। पशु तस्करों और पुलिस के बीच मंगलवार की रात मुठभेड़ हुई। इसमें पांच तस्कर गिरफ्तार किए गए। दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। आरोपियों की स्कार्पियो से तीन गोवंश, एक बाइक, दो तमंचे और छह खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस ने मेडिकल काॅलेज के अस्पताल में घायल तस्करों का इलाज कराया। पुलिस पांचों तस्करों का आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है। स्वाट टीम, रामपुर मांझा और नंदगंज थाने की पुलिस देवकली तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक स्कार्पियो और बाइक सवार वहां आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन इन्होंने फायरिंग कर दी और तराव की तरफ भाग गए। रामपुरमांझा थानाध्यक्ष और स्वाट टीम ने तस्करों को घेरा तो फायर करते हुए चकेरी की तरफ भागे। इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिससे पैर में गोली लगने से दो तस्कर घायल हो गए। पुलिस टीम ने घेरकर पांचों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तस्करों ने अपना नाम बिहार के कैमूर जनपद के दुर्गावती थाना क्षेत्र के छाटा गांव निवासी राजेश शाह, अकोठी मेला गांव निवासी प्रमोद यादव बताया। दोनों का मेडिकल काॅलेज के अस्पताल में इलाज चल रहा है। अन्य तस्करों ने अपना नाम अकोठी मेला निवासी राजेश यादव, छाता निवासी राहुल यादव और सजीवन राजभर बताया। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed