फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Five and a half bighas of wheat got burnt and destroyed due to spark from electric wire.

Ghazipur News: बिजली के तार से निकली चिंगारी के कारण साढ़े पांच बीघा गेहूं जलकर नष्ट

Mon, 08 Apr 2024 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Five and a half bighas of wheat got burnt and destroyed due to spark from electric wire.
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के कमसड़ी ग्रामसभा के दलित बस्ती में रविवार को बिजली के तार से निकली चिंगारी के कारण गेहूं के खेत में आग लग गई। इसके कारण लगभग साढ़े पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने काफी प्रयास से सबमर्सिबल पंप और ट्रैक्टर चलाकर किसी तरह से आग पर काबू पाया। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह करीब नौ बजे 11000 बोल्ट की लाइन के तार में लगे जंफर से गिरी चिंगारी के कारण रविंद्रनाथ राय तीन बीघा, बैकुंठ राय का डेढ़ बीघा और सनातन राय का एक बीघा फसल जल गई। इस संबंध में क्षेत्रीय लेखपाल राजीव मिश्रा ने बताया कि जली फसल के क्षति का आकलन करके उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed