{"_id":"66468d3e61aaffc9190aa304","slug":"five-accused-of-murder-of-mason-arrested-stick-and-ax-recovered-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-114760-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: राजमिस्त्री की हत्या के पांच आरोपी गिरफ्तार, लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: राजमिस्त्री की हत्या के पांच आरोपी गिरफ्तार, लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी बरामद
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली के मोतीनगर चट्टी (भटौली) पर चार दिन पहले लाठी-डंडा व कुल्हाड़ी से वार कर राजमिस्त्री की हत्या करने वाले पांच नामजद हत्यारोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार की भोर पीजी काॅलेज चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। निशानदेही पर लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी भी बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दुकान से सामान खरीदने और पैसे के लेनदेन की बात को लेकर हुए झगड़ा होने पर राजमिस्त्री की पीटकर हत्या कर दी थी।
एसपी ओमवीर सिंह ने हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए बताया कि 13 मई को शहर के मोतीनगर चट्टी (भटौली) स्थित पान की दुकान पर नशे में धुत बाइक में दो युवक पहुंचे और सिगरेट मांगने लगे। दुकानदार द्वारा सिगरेट न होने की बात कही तो आग-बबूला हो गए और गाली देने लगे। देर रात दोनों युवक तीन बाइक पर सवार सात हमलावरों के साथ दुकानदार के घर करंडा थाना के परमेठ गांव स्थित बिंदपुरवा पहुंचे और महिलाओं को मारने-पीट दिया था। इसी दौरान उन्हें बचाने आए राजमिस्त्री राजकिशोर बिंद की पीटकर हत्या कर दी थी। मुकदमा दर्जकर पुलिस तलाश में जुटी थी। पीजी काॅलेज चौराहे के पास से पुलिस ने हत्यारोपी परमेठ गांव स्थित बिंदपुरवा निवासी कृष्णा बिंद, अंगद बिंद, गजनी बिंद उर्फ शैलेश, टुनटुन बिन्द उर्फ बुलेंद्र और रामायन बिंद को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि आरोपी रामायन बिंद की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक बांस की लाठी, कृष्णा बिंद की निशानदेही पर एक कुल्हाडी एवं आरोपी अंगद बिंद की निशानदेही पर एक और बांस की लाठी बरामद की। पूछताछ में हत्यारोपियों ने बताया कि बीते 13 मई की रात मोतीनगर चट्टी (भटौली) पर राजकिशोर बिंद व अंतु बिंद और उनके घरवालों से दुकान से सामान खरीदने और पैसे को लेनदेन की बात को लेकर झगड़ा हुआ था। दोनाें को लाठी-डंडा व कुल्हाड़ी से मारा गया। एसपी ने बताया कि हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।