फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fishermen found hand grenade in Asia largest village gahmar in ghazipur police start enquiry

गाजीपुर: गहमर में मछली पकड़ रहे मछुआरों को मिला हैंड ग्रेनेड, बम निरोधक दस्ते को दी गई सूचना

Wed, 13 Apr 2022 01:54 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 13 Apr 2022 01:54 PM IST
सार

गहमर कोतवाली से महज 500 मीटर दूरी पर स्थित तालाब में मछली पकड़ रहे मछुआरों की नजर हैंड ग्रेनेड पर पड़ी। हैंड ग्रेनेड तालाब में कैसे आया, इसे लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा है। 

विज्ञापन
Fishermen found hand grenade in  Asia largest village gahmar in ghazipur police start enquiry
तालाब से मिला हैंड ग्रेनेड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गाजीपुर जिले में स्थित गहमर गांव में बुधवार सुबह मछली पकड़ रहे मछुआरों को ऐसी चीज हाथ लगी, जिसे देखकर लोग डर गए। तालाब में मछली पकड़ते समय मछुआरों को हैंड ग्रेनेड मिला था। इस बात की जानकारी फैलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हैंड ग्रेनेड को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बम निरोधक दस्ते को भी सूचना दी गई है।

विज्ञापन


गहमर कोतवाली से महज 500 मीटर दूरी पर स्थित तालाब में हैंड ग्रेनेड कैसे पहुंचा, इस बात को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। गहमर गांव के प्राथमिक विद्यालय पश्चिमी के पास तालाब में बुधवार सुबह कुछ युवक मछली मार रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर एक जंग लगे हुए लोहे के सामान पर पड़ी। युवकों ने जब उसे बाहर निकाला तो वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन

गाजीपुर एसपी बोले-  हैंड ग्रेनेड काफी पुराना और डमी

कुछ लोगों ने बताया कि यह तो हैंड ग्रेनेड है, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस इस बारे में भी कुछ भी बताने से कतरा रही है। जमानिया क्षेत्राधिकारी हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि हैंड ग्रेनेड मिलने की सूचना विभागीय उच्चाधिकारियों को दी गई है। फिलहाल उसे सुरक्षित माल खाने में रखवा दिया गया है। हैंड ग्रेनेड मिलने के पीछे के कारणों की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी रामबदन सिंह ने बताया कि बरामद हैंड ग्रेनेड काफी पुराना और डमी लग रहा है। उसमें जंग लगा हुआ है। फिलहाल उसे गड्ढा खोदकर जमीन के अंदर रखा गया है। बम निरोधक दस्ते को सूचना दी गई है। मामले की छानबीन जारी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed