{"_id":"649f217cd8159b7e7e0282c8","slug":"first-the-passenger-is-late-on-top-of-that-all-the-mismanagement-at-the-station-ghazipur-news-c-20-1-274062-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: अव्वल तो पैसेंजर लेट, उसपर स्टेशन में दुर्व्यवस्थाएं तमाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: अव्वल तो पैसेंजर लेट, उसपर स्टेशन में दुर्व्यवस्थाएं तमाम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सेवराई। ट्रेनों के विलंब से चलने से एक तरफ जहां रेल यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है वहीं बारिश के बीच दोहरी परेशानी झेलनी पड़ रही है। भदौरा रेलवे स्टेशन पर पूरब की तरफ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन शुक्रवार को अपने निर्धारित समय से करीब दो घंटे विलंब से पहुंची। इस बीच स्टेशन पर शौचालय, प्रतीक्षालय में गंदगी होने से रेल यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी महिला और बुजुर्ग रेल यात्रियों को हुई।
पीडीडीयू-दानापुर रेलखंड के भदौरा रेलवे स्टेशन पर सुबह सात बजे आने वाली पैसेंजर ट्रेन करीब दो घंटे लेट से 09:05 बजे पहुंची। इस बीच रेल यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। रेल यात्रियों ने बताया कि रेलवे यात्रियों की सेवा में तत्पर होने का स्लोगन तो देता है। लेकिन स्थिति ठीक इसके विपरीत है।
रेलवे को भदौरा स्टेशन से तकरीबन एक से डेढ़ लाख रुपये तक कि आय प्रतिदिन होती है। बावजूद स्टेशन पर महज पैसेंजर ट्रेनों का ही ठहराव है। उसमें भी ट्रेन घंटों विलंब से चल रही है। स्टेशन के प्रतीक्षालय में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, बैठने तक भी व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
स्टेशन पर महिला यात्रियों को विषम परिस्थितियों में शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। आए दिन यात्री ट्रेन के विलंब होने से परेशान हो रहे हैं। लेकिन शिकायत के बाद भी रेलवे यात्रियों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
-- -- --
डाउन लाइन में थ्रू (मेल- एक्सप्रेस) ट्रेन होने के कारण ट्रेन विलंब हुई है। साफ-सफाई के लिए संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाई गई है। बारिश की वजह से कुछ समस्या हुई है। जल्द ही साफ-सफाई करा दी जाएगी।
- रमेश कुमार, स्टेशन मास्टर।