फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   First installment of 500 crores released for greenfield, farmers will get compensation

ग्रीनफील्ड के लिए 500 करोड़ की पहली किस्त जारी, किसानों को मिलेगा मुआवजा

Mon, 04 Jul 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
First installment of 500 crores released for greenfield, farmers will get compensation
गाजीपुर से छपरा को जोड़ने वाली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के लिए रविवार को पहली किस्त 500 करोड़ रुपये जारी कर दी गई है। एनएचएआई की ओर से जारी पहली किस्त से किसानों को मुआवजा देने का काम होगा। यह परियोजना करीब छह हजार करोड़ रुपये की है। जिसमें से दो हजार करोड़ रुपये किसानों को मुआवाजा के तौर पर देना है।
विज्ञापन

एनएचएआई की तैयारियों के मुताबिक, किसानों को , मुआवजा की रकम 15 जुलाई से देने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वहीं, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे निर्मित होने से गाजीपुर, बलिया, छपरा और बक्सर के लोगों को सहूलियत मिलेगी। यह एक्सप्रेस वे गाजीपुर में जंगीपुर से छपरा के रिविलगंज तक कुल 117 किमी लंबा है। इससे निकला लिंक रोड गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर के ऊंचाडीह से बक्सर तक 17.2 किमी तक निर्मित किया जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे में ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे गाजीपुर के तीन तहसील सदर, कासिमाबाद और मुहम्मदाबाद और बलिया के सदर और बैरिया तहसील से होकर बिहार के छपरा और बक्सर जिला तक जाएगा। जिससे इस पूरे क्षेत्र में बेहतर कनेक्टीविटी होने के साथ बलिया में गंगा किनारे इसका निर्माण होने से तटबंध का भी काम करेगा। वहीं, ग्रीनफील्ड को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से भी जोड़ा जाएगा। जिससे प्रदेश के पूर्वी छोर और बिहार के सीमावर्ती जिले के लोग काफी ला भान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त का कहना है कि बलिया लोकसभा के लिए यह ड्रीम प्रोजेक्ट है। जो एक तरफ गाजीपुर तो दूसरी तरफ बलिया को जोड़ रही है। इससे गाजीपुर, बलिया, बक्सर और छपरा के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed