फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Firing outside former BJP MLA's residence in Ghazipur, two arrested

गाजीपुर में भाजपा की पूर्व विधायक के आवास के बाहर फायरिंग, दो गिरफ्तार

Fri, 11 Mar 2022 10:31 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 11 Mar 2022 10:31 PM IST
सार

सीओ हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि पूर्व विधायक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही दोनों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Firing outside former BJP MLA's residence in Ghazipur, two arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा की पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने गाजीपुर के गहमर गांव के दो लोगों के खिलाफ शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि बीते 10 मार्च को मतगणना संपन्न होने के बाद गांव के दो लोग गहमर रेलवे स्टेशन के पास स्थित उनके आवास पर तमंचे से फायर किए और पटाखे से उनका घर जलाने की कोशिश भी की।

विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने दोनों ओरापियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुटी हुई है। मालूम हो कि गहमर गांव के ही कुछ युवक सपा की जीत पर पूर्व विधायक के निवास के पास पटाखा छोड़ रहे थे। किसी बात को लेकर उनके निवास पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं से उनकी कहासुनी हो गई और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन


पूर्व विधायक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। आरोप लगाया है कि सपा कार्यकर्ता उनके घर के पास पटाखा फोड़ने के साथ ही तमंचे से फायर भी किए हैं। इस मामले में उन्होंने पुलिस पर हीलाहवाली करने का आरोप लगाया। इस संबंध में सीओ हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि पूर्व विधायक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही दोनों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवनिर्वाचित विधायक का फेसबुक हैक

सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक अंकित भारती का फेसबुक पेज हैक हो गया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह से इसकी शिकायत की है। साथ ही साइबर सेल में भी तहरीर दी है। उन्होंने शिकायत के दौरान बताया कि नौ मार्च को उनका फेसबुक पेज हैक हो गया है और उससे गलत पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया है कि यह कृत्य विरोधियों की साजिश है। उन्होंने कहा कि छवि धूमिल करने के लिए फर्जी पत्र भी वायरल किए गए थे। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed