फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fire in shop due to short circuit, goods worth lakhs set on fire

शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का सामान आग के हवाले

Thu, 04 Nov 2021 06:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
Fire in shop due to short circuit, goods worth lakhs set on fire
सदर कोतवाली क्षेत्र के नवापुरा मोहल्ला में स्थित एक कपड़ा की दुकान में बुधवार की रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। आग इस घटना में लाखों नकदी सहित लाखों का सामान आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन

मुन्ना चौरिसया किराए नगर के नवापुरा मोहल्ला में किराए की दुकान में कपड़ा की दुकान चालते थे। इसी दुकान में पालीथिन का कारोबार भी करते थे। बुधवार की देर शाम दुकान बंद कर घर चले गए। इसी दौरान रात में शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। मौके पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर मुन्ना भी वहां पहुंच गए। फायर ब्रिगेड को सूचना देकर लोग अपने स्तर से आग बुझाने लगे। बाद में फायर कर्मी मौके पर पहुंचे। लोगो की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित मुन्ना ने बताया कि आग की इस घटना में चार लाख नकदी सहित करीब सात लाख सामान जलकर राख हो गया। अब फिर से पहले की तरह दुकान को करने में संकट खड़ा हो गया है। इस संबंध में कोतवाल दीपेंद्र सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली थी। कोई हताहत नहीं है। आग पर तुरंत काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed