फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   fire

सिलेंडर में लगी आग, युवक झुलसा

Tue, 01 Jun 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
fire
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के बड़ेसर गांव में एक मकान में दूध गर्म करते समय मंगलवार को गैस सिलेंडर से आग लग गई। इसमें एक युवक झुलस गया। साथ ही घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। राम सिंह यादव ने बताया कि घर पर पत्नी सुमन दूध गर्म कर रही थी। इसी दौरान अचानक गैस लीक होने की वजह से आग लग गई। देखते ही देखते आस-पास रखे सामानों में भी आग लग गई। आग की लपटों को उठता देख चीखते-चिल्लाते हुए उनका पुत्र हरिओम और शिवम (20) आग को बुझाने में लग गए। इसमें शिवम झुलस गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस एवं दमकल को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं दमकल कर्मी आग बुझाने में जुट गए। आबादी के बीच आग लगने की घटना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और आग को बुझाने में जुट गए। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक घर में रखा घर-गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। झुलसे शिवम का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया। इस संबंध में तहसीलदार घनश्याम ने बताया कि आग की सूचना पर हल्का लेखपाल से मौका मुआयना कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed