{"_id":"5d4f01358ebc3e6c901c195f","slug":"fire-ghazipur-news-vns4776259156","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिना के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिना के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के खेताबपुर चट्टी पर शुक्रवार की रात किराना गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से लगभग दो लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर घटना की जांच की मांग की।
क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी लल्लन प्रसाद गुप्ता की खेताबपुर चट्टी पर किराना की दुकान है। दुकान के बगल में ही उसका गोदाम है। रोज की तरह शुक्रवार की देर शाम भी वह दुकान और गोदाम बंद कर घर चला आया। शनिवार की सुबह कुछ लोग खेत की तरफ जा रहे थे तो गोदाम के रौशनदान से धुआ निकलता देखा। लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी फोन से लल्लन को दी। सूचना मिलते ही वह परिवार के साथ मौके पर पहुंच गया। गोदाम का ताला खोला तो देखा कि अंदर रखा गेहूं, चावल, घी, आटा, तेल सहित उसमें रखा सभी समान धू-धू कर जल रहा था। जानकारी होते ही ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से जानकारी लेते हुए मामले की छानबीन की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कण्व कुमार मिश्र ने बताया पीड़ित की तरफ से तहरीर दी गई गई है। आग किन कारणों से लगी, इसकी जांच-पड़ताल शुरु कर दी गई है। पीड़ित लल्लन ने बताया कि आग की इस घटना में लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।