फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fire broke out in two houses, household items burnt

दो घरों में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट

Sat, 16 Oct 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in two houses, household items burnt
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थानाक्षेत्रों में शुक्रवार की देर शाम दो घरों में आग लग गई। घटना में घर-गृहस्थी के सामान जलकर नष्ट हो गए। ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सेवराई: गहमर गांव के बुढ़वा महादेव मंदिर के पास दवनराय पट्टी निवासी शिव कन्नौजिया के घर में अबूझ हाल में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते गृहस्थी के सामान जलकर नष्ट हो गए। ग्रामीणों ने मेहनत कर आग बुझाई। ग्राम प्रधान बलवंत सिंह ने घटना की जानकारी राजस्व अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

मरदह: रायपुर बाघपुर गांव निवासी शंभू यादव के मकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। परिजन अभी कुछ समझ पाते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। परिजनों के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने आपूर्ति बंद कराकर आग बुझाई। नायब तहसीलदार राकेश कनौजिया और लेखपाल जितेंद्र यादव ने मौका मुआयना कर क्षतिपूर्ति का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed