फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fire broke out in the second floor of the house due to short circuit

Ghazipur News: शॉर्ट-सर्किट से मकान के दूसरी मंजिल में लगी आग

Sat, 04 May 2024 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the second floor of the house due to short circuit
लठ्ठूडीह। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर बाजार में बृहस्पतिवार को शॉर्ट-सर्किट के कारण मकान के दूसरी मंजिल में आग लग गई। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण लगभग लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

ताजपुर बाजार निवासी ब्रजेश गुप्ता की रेलवे स्टेशन के पास मिठाई की दुकान है। बृहस्पतिवार की रात वह करीब नौ बजे दुकान बंद करके घर पहुंच गए। घर में भोजन करने के बाद वह परिवार संग छत पर सोने के लिए चले गए। पड़ोस का रहने वाला आसिफ देर रात ट्रेन से रेलवे स्टेशन पर उतरा। रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद वह पैदल ही घर के लिए चल पड़ा। ब्रजेश के घर के पास पहुंचा तो देखा कि उसके मकान के दूसरी मंजिल से आग की लपटें उठ रही हैं। आसिफ की शोरगुल की आवाज सुनकर ब्रजेश और उसके परिवार के लोग जग गए। साथ ही अन्य पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। बिजली निगम को फोन करके बिजली आपूर्ति ठप कराई गई। इसके बाद ग्रामीणों ने आग पर किसी तरह से काबू पाया। आग के कारण बर्तन, कूलर, आलमारी, गहने, नकदी, कपड़े और बेड जल गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे लेखपाल रवि कुमार पंकज ने क्षति का आंकलन किया। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट से अवगत करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed