{"_id":"641f45084e9490ff4a0c6ee4","slug":"fire-broke-out-in-the-hut-life-was-saved-but-the-household-was-ashes-ghazipur-news-c-20-1-121406-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: झोपड़ी में लगी आग, जान बची पर गृहस्थी राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: झोपड़ी में लगी आग, जान बची पर गृहस्थी राख
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से लगी आग, सरकारी सस्ते गल्ले के दुकान से राशन दिलाने का निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
दुल्लहपुर। भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के अलीपुर मदरा के चांद के पार मौजे में शनिवार की दोपहर में शार्ट सर्किट से झोपड़ी जलकर राख हो गई। उस दौरान बच्चे और कुछ लोग झोपड़ी में थ, जिन्हें आनन-फानन में बाहर निकाला गया। लेकिन झोपड़ी में गृहस्थी का सारा सामान, नगदी आदि सहित जलकर राख हो गया।
सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी आशुतोष श्रीवास्तव ने तत्काल कानूनगो, लेखपाल ,चिकित्सक और थाने की पुलिस को भेजकर घटनास्थल का मुआयना किया। इस दौरान पीड़ित विनोद राम के दो झोपड़ी में करीब चालीस हजार नगदी सहित राशन, कपड़ा, बर्तन, मोबाइल जलकर राख हो चुका है। आग लगने से पहले ही पीड़ित की पत्नी ममता फोन पर बात कर रही थी।
जबकि सुमन, सुधीर, संगम, शिवम, विद्या सो रहे थे। वहीं अन्य दो झोपड़ी संतलाल राम का है। जिसमें रखे पचास हजार नगदी सहित गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। ऐसे में परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। परिजन दहाड़े मारकर बिलखने लगे। उपजिलाधिकारी आशुतोष श्रीवास्तव ने तत्काल सरकारी सस्ते गल्ले के दुकान से राशन और बर्तन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया तथा मुआवजा जल्द उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन
000
तार टूटने से 15 बिस्वां गेहूं की फसल राख
खानपुर। थाना क्षेत्र के ताजपुर मौलना में शुक्रवार की देर शाम हाई वोल्टेज बिजली का तार टूटने से गेहूं की फसल में आग लग गई। जिससे खड़ी फसल जलकर राख हो गई।
क्षेत्र के ताजपुर मौलाना निवासी रामवृक्ष यादव के खेत के बीच से बिजली का मेन लाइन का तार गया हुआ है। देर शाम करीब 6 बजे तार अचानक टूट कर खेत में गिर गया। वहां खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। जब तक सभी को पता चलता लोग मौके पर पहुंचे करीब 15 बिस्वा गेहूं जलकर राख हो गया।
ग्रामीणों द्वारा पावर हाउस पर फोन कर लाइन कटवाया गया। उसके बाद ग्रामीणों ने आग बुझाने में जुट गए। करीब 2 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। रामवृक्ष यादव ने बताया कि दो साल पहले भी उसी खेत में तार के टूटने से आग लगी थी। जिसमें काफी नुकसान हुआ था । बिजली विभाग की लापरवाही के चलते फिर से नुकसान झेलना पड़ रहा है।