फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fire broke out due to gas cylinder pipe burst, four people screeching and ambulance did not reach for hours

गैस सिलेंडर की पाइप फटने से लगी आग, चार लोग झुलसकर कराहते रहे घंटों नहीं पहुंची एंबुलेंस  

Thu, 07 May 2020 07:28 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 07 May 2020 07:28 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out due to gas cylinder pipe burst, four people screeching and ambulance did not reach for hours
घटना में झुलसी महिला - फोटो : amar ujala

गाजीपुर की भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के पनिक्सा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह खाना बनाते समय गैस सिलेंडर की पाइप फटने से आग लग गई। आग की लपटों में सास-बहू घिर गईं। उन्हें बाहर निकालने में पिता पुत्री सहित चार लोग झुलस गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकालते हुए आग पर काबू पाया। झुलसे मां, बेटा और पत्नी को जिला अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी गई। बावजूद इसके घंटों बाद भी एंबुलेंस कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। इससे झुलसे लोगों को निजी एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया।
विज्ञापन

इलाके के पनिक्सा गांव निवासी दुर्गविजय पांडेय की पत्नी शार्मिला और उनकी पुत्र वधू वैजंती पांडेय बृहस्पतिवार की सुबह खाना बना रही थी। इस बीच गैस सिलेंडर की पाइप फटने से आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग में घिरकर सास-बहू चिल्लाने लगीं। आवाज सुनकर वैजंती का पति मनीष मनीष पांडेय और उसकी पांच वर्षीय पुत्री दौड़कर कमरे में पहुंचकर किसी तरह पत्नी और मां को बाहर निकाला। इस बीच मनीष, उसकी पत्नी वैजंती और मां शार्मिला गंभीर रूप से और बेटी अंशिका हल्के रूप से झुलस गई।
 

Fire broke out due to gas cylinder pipe burst, four people screeching and ambulance did not reach for hours
घटना में झुलसा युवक - फोटो : amar ujala

जानकारी होते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद गैस सिलेंडर को बाहर निकाला और आग को बुझाया। झुलसे पति-पत्नी और मां को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनियां लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed