{"_id":"69d808e8937439206b086672","slug":"fire-breaks-out-in-residential-hut-goods-burnt-ghazipur-news-c-313-1-aur1004-150336-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: रिहायशी झोपड़ी में लगी आग, सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: रिहायशी झोपड़ी में लगी आग, सामान जला
विज्ञापन
जखनिया। तहसील क्षेत्र के मीरपुर गांव में बुधवार की रात करीब 10 बजे अज्ञात कारणों से रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। पीड़ितों के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना देने के साथ ही आग पर काबू पाने की कोशिश की। मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। तब तक झोपड़ी और उसमें रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।
लेखपाल महेंद्र प्रजापति ने बताया कि, मीरपुर गांव निवासी मदन सिंह की रिहायशी झोपड़ी में रात करीब 10 बजे अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगते ही मदन सिंह व उनके परिजनों ने शोर मचाना शुरू किया, जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। सूचना के कुछ देर बाद सिखड़ी से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। लेकिन, तबतक झोपड़ी और उसमें रखा करीब 10 कुंतल गेहूं, टीवी, कूलर, मोपेड गाड़ी, चौकी, बिस्तर आदि जलकर नष्ट हो गया। इसकी रिपोर्ट तैयार कर तहसील प्रशासन को सौंप दी है।