फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   FIR will be registered for black marketing of fertilizers

Ghazipur News: उर्वरकों की कालाबाजारी करने पर दर्ज होगी एफआईआर

Wed, 03 Jul 2024 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
FIR will be registered for black marketing of fertilizers
गाजीपुर। उर्वरकों की कालाबाजारी और बिक्री में अनियमितता बरतने वाले दुकानदारों के खिलाफ कृषि विभाग अभियान चलाएगा। जांच में कालाबाजारी और बिक्री में अनियमितता बरतने वाले दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। साथ ही लाइसेंस भी निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

कृषि विभाग की ओर से निर्णय किया गया है कि इसी महीने में अभियान जल्द ही शुरू किया जाएगा। अभी इसकी तिथि निर्धारित नहीं की गई है।

जिले में लाइसेंसधारी उर्वरक विक्रेताओं की संख्या 750 है। अभियान के दौरान उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस की जांच भी की जाएगी। वहीं जिले में लगभग साढ़े पांच लाख किसान हैं। किसान अपनी खेती-किसानी के लिए विभिन्न प्रकार के उर्वरक दुकानों से खरीदते हैं। कई बार दुकानदार उर्वरक बिक्री करने में अनियमितता का परिचय देते हैं। साथ ही उर्वरक की कमी होने पर कालाबाजारी भी करते हैं। इसके कारण किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग अभी से अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन

वर्तमान में खेती-किसानी का मौसम चल रहा है। इसके कारण किसान उर्वरकों की भी खरीदारी कर रहे हैं। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। जांच में उर्वरकों की कालाबाजारी करते हुए पकड़े जाने वाले दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टॉक में पर्याप्त है उर्वरक
गाजीपुर। कृषि विभाग के गोदाम में उर्वरक पर्याप्त है। वर्तमान में डीएपी का स्टॉक 2578 मीट्रिक टन, यूरिया 8350, पोटाश 350 और नाइट्रोजन 1361 मीट्रिक टन है। जून का महीना शुरू होने से ही विभाग उर्वरकों की लगातार आपूर्ति कर रहा है। अभी स्टॉक में और उर्वरकों को मंगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed