फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   FIR Registered Against Three, Including Husband, in Case of Assault on Married Woman

Ghazipur News: विवाहिता को मारने-पीटने के मामले में पति सहित तीन पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 19 Apr 2026 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
FIR Registered Against Three, Including Husband, in Case of Assault on Married Woman
गंगौली। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव में एक विवाहिता को मारने- पीटने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम पति सहित तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक राजनारायन ने बताया कि मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रैकवारडीह निवासी मोहम्मद ताहिर ने तहरीर देकर जानकारी दी कि बहन नजराना खातून का विवाह रसूलपुर निवासी बशीर शाह के साथ हुआ है। आरोप लगाया कि बशीर शाह नशे का आदि है और आए दिन बहन को मारता- पीटता है। बीते 14 अप्रैल की रात करीब नौ बजे बशीर शाह ने साथी अफराज शाह (उर्फ हलचल शाह) और कमलेश यादव उर्फ गिरिश यादव के उकसावे में आकर शराब के नशे में गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे व ईंट से हमला कर दिया।
विज्ञापन

बहन को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजनारायन ने बताया पीड़िता के भाई की तहरीर के आधार पर पति सहित तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed