{"_id":"6a1204606f3270fc3703d021","slug":"fir-registered-against-driver-in-bus-rollover-incident-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-152978-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बस पलटने के मामले में चालक पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बस पलटने के मामले में चालक पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
पखनपुरा ईदगाह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के किनारे पानी से भरे गड्ढे में तलाश करते स्थानीय गो
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के पखनपुरा ईदगाह के पास सड़क से करीब 20 फीट नीचे तालाब में गाजीपुर से भरौली 50 यात्रियों को लेकर जा रही बस पलट गई थी। हादसे में बस सवार बिहार रिश्तेदारी जा रहे प्रदीप राय की मौत हो गई थी। शनिवार को मृतक के पिता ने बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। वहीं, पुलिस टीम घटना के दूसरे दिन तालाब में आधे घंटे तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन कोई नहीं मिला।
थानाध्यक्ष संतोष राय ने बताया कि हादसे में मृत मलिकपुरा निवासी प्रदीप राय की मौत हो गई थी। मृतक के पिता शिववचन राय की तहरीर पर बस चालक मुहम्मदाबाद निवासी शेषनाथ चौहान के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर लिया गया है। साथ ही आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं, घटना स्थल पखनपुरा के ईदगाह स्थित तालाब में करीब आधे घंटे तक स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश किया, लेकिन कुछ नहीं मिला। बस को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हादसे के दूसरे दिन एसडीएम मुहम्मदाबाद डॉ. हर्षिता तिवारी और एएसपी ग्रामीण अतुल सोनकर भी घटना स्थल पर पहुंचे और आसपास के ग्रामीणों से घटना की पूरी जानकारी ली। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि सुबह गोताखोरों की मदद से पोखरे में सर्च अभियान चलाया गया। मृतक के पिता शिवबचन राय की तहरीर पर आरोपी चालक मुहम्मदाबाद निवासी शेषनाथ चौहान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।