{"_id":"6a8a0210c6b08f59ca03549f","slug":"fir-registered-against-15-people-including-katra-gang-leader-shankar-and-the-pradhans-husband-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-158669-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: कटरा गैंग के सरगना शंकर और प्रधान पति सहित 15 पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: कटरा गैंग के सरगना शंकर और प्रधान पति सहित 15 पर प्राथमिकी
विज्ञापन
गाजीपुर। बिंदु होटल मालिक और होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक राय ने शुक्रवार की देर शाम कटरा गैंग के सरगना शंकर पांडेय, रामनरेश राय और गोड़ा प्रधान पति संजय बिंद सहित 15 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
साथ ही होटल संचालक ने अधिवक्ता रामनरेश राय और गोड़ प्रधान पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने और खड़े होकर होटल में तोड़फोड़ व लूट की वारदात को अंजाम देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने 14 दिसंबर 2023 को होटल में हुई तोड़फोड़ और लूट के मामले में प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि होटल एसोसिएशन अध्यक्ष और बिंदु होटल मालिक अष्टभुजी कॉलोनी निवासी आलोक राय ने तहरीर दी है कि 14 दिसंबर 2023 को रामनरेश राय, रवि राय और गोड़ा प्रधान पति संजय बिंद ने कटरा गैंग के सदस्यों को बढ़ा-चढ़ाकर और राम नरेश राय ने खड़े होकर होटल पर तोड़फोड़ कराया था।
विज्ञापन
आरोपियों ने होटल के मुख्य गेट को तोड़कर ईंट-पत्थर व लोहे की रॉड से होटल में ठहरे यात्रियों के वाहनों व डब्ल्यूएचओ की जीप और बाइक को तोड़ डाले थे। यही नहीं होटल के स्वागत कक्ष व खिड़कियों के शीशों को चकनाचूर करने, गमला व कैश काउंटर को तोड़कर एक लाख रुपये लूट लिए थे। करीब 4.5 लाख रुपये का नुकसान करने के बाद आरोपियों ने असलहों से फायरिंग करते हुए बेटे विनीत कुमार राय को घेर कर सिर पर गोली मारी थी। हालांकि बेटा विनीत कुमार राय ने झुककर किसी तरह अपनी जान बचाई थी। वहीं, छोटे भाई अरविंद राय व उत्कर्ष राय पर भी आरोपियों ने गोली चलाई थीं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी थी।
एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि