फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   FIR lodged against 22 people including husband of Zilla Panchayat member for blockade

Ghazipur News: चक्काजाम के आरोप में जिपं सदस्य के पति समेत 22 पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 10 Dec 2025 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against 22 people including husband of Zilla Panchayat member for blockade
गाजीपुर। शहर कोतवाली में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हरिकृष्ण त्रिपाठी ने मार्ग जाम कर धरना देने वाले जिला पंचायत सदस्य सदर प्रथम के पति सहित 22 लोगों पर सोमवार की देर रात प्राथमिकी दर्ज कराई। चार दिसंबर को किशोर की मौत से नाराज लोगों ने चोचकपुर मार्ग पर शव रखकर तीन घंटे चक्काजाम किया था। उपनिरीक्षक ने चक्काजाम के दौरान आवश्यक सेवाएं बाधित होने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक हरिकृष्ण त्रिपाठी ने तहरीर देकर बताया कि सड़क हादसे में अहिरपुरवा जंजीरपुर निवासी सूरज यादव की बीते चार दिसंबर को मौत हो गई थी। घटना पर नाराजगी जताते हुए अहिरपुरवा जंजीरपुर निवासी अवधेश यादव और जिला पंचायत सदस्य सदर क्षेत्र प्रथम के पति राजेश यादव की अगुवाई में 15 से 20 अज्ञात लोगों ने शव को चोचकपुर मार्ग जाम कर दिया था। लोग जंजीरपुर में पुलिया के चौड़ीकरण की मांग कर रहे थे। शाम 5 बजे से रात आठ बजे तक चोचकपुर से गाजीपुर मुख्य सड़क पर आवागमन बंद होने से आवश्यक सेवाएं एंबुलेंस, सरकारी और शादी- विवाह से संबंधित वाहन पूर्ण रूप से बाधित थे। इसकी जानकारी मोबाइल से उच्चाधिकारियों को दी गई। रास्ता जाम करने वाले लोगों समझाया- बुझाया गया, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े थे। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों को समझाया गया तब जाकर जाम समाप्त हुआ। इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। सड़क हादसे के मामले में रामअवध सिंह यादव की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई थी। पांच दिसंबर को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। बावजूद घटना के समय से ही अवधेश यादव और जिला पंचायत सदस्य सदर क्षेत्र के पति राजेश यादव और उनके 15 से 20 अज्ञात सहयोगियों द्वारा पुलिया चौड़ीकरण की बात को लेकर मार्ग जाम करने की योजना बनाते रहे। ऐसे में इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया प्राथमिकी दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed