फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   fir lodge against exen and sdo

एक्सईएन, एसडीओ सहित आठ पर केस

Sat, 08 Oct 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sat, 08 Oct 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
नगर में बीते दिनों लगातार 35 घंटे तक की गई बिजली कटौती के मामले में नया मोड़ आ गया है। प्रकरण में उप जिलाधिकारी भगवानदीन की तहरीर पर एक्सईएन, एसडीओ सहित आठ के खिलाफ शुक्रवार को कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जबकि उनकी विभागीय जांच भी कराई जा रही है। कटौती को लेकर लोगों ने विभागीय अधिकारियों से शिकायत की थी। जिसे गंभीरता से लेते जिलाधिकारी ने विभागीय जांच के साथ ही मजिस्ट्रटी जांच का आदेश भी दे दिया है।
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को  उप जिलाधिकारी भगवानदीन की दी गई तहरीर में एक्सईएन अभिषेक कुमार, एसडीओ अभिषेक मिश्रा, अवर अभियंता अकबर अली, लाइनमैन अबरार अहमद, ठेकेदार अखिलेश यादव, सुनील जायसवाल, गणेश सिंह कुशवाहा तथा अजय यादव शामिल हैं। विभागीय जांच चीफ इंजीनियर वाराणसी आरपी शर्मा कर रहे  है। वह बुधवार को  गाजीपुर आकर संबंधित कागजात भी साथ ले गए हैं।
विज्ञापन


विभाग के जानकारों की माने तो कुछ दिन पहले कुछ अधिकारियों ने मोटी रकम लेकर जमीन की खरीद-बिक्री करने वालों के एक भूखंड से हाईटेेंशन तार के पोल को हटाने का जिम्मा लिया था। इसे लेकर नगर के जर्जर विद्युत पोल और तार को दुरूस्त करने का काम शुरू किया गया। इसके लिए 12 घंटे की इमरजेंसी कटौती कर पूरे नगर की बिजली काट दी गई। लेकिन काम नहीं हुआ। बिजली की आपूर्ति न शुरू होने पर लोग सड़क पर उतर गए। शिकायत के बाद काबीना मंत्री विजय मिश्रा ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी थी। जिस पर डीएम ने उक्त कार्रवाई कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed