फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   FIR agaisnt 10 accused including nine home gaurd for Four batteries and eight CCTV cameras cable stolen from Ghazipur DM Complex

गाजीपुर: डीएम परिसर से चार बैटरी और आठ सीसीटीवी कैमरे की केबिल चोर, नौ होमगार्ड समेत 10 पर मुकदमा

Tue, 22 Jun 2021 05:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 22 Jun 2021 05:49 PM IST
सार

डीएम परिसर में हुई चोरी से सुरक्षा पर अब सवाल उठने लगे हैं। चोरी 21 जून की रात को हुई थी।

विज्ञापन
FIR agaisnt 10 accused including nine home gaurd for Four batteries and eight CCTV cameras cable stolen from Ghazipur DM Complex
गाजीपुर जिलाधिकारी परिसर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिलाधिकारी परिसर से तीन दिन पूर्व सोलर पैनल की चार बैटरी एवं आठ सीसीटीवी कैमरे की चोरी हुई केबिल के मामले में सोमवार की देर रात पुलिस ने 10 लोग पर मुकदमा दर्ज किया है। इनमें ड्यूटी पर तैनात नौ होमगार्ड और एक डीएम कार्यालय का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है।

विज्ञापन


इधर एसपी कार्यालय के ठीक सामने कलेक्ट्रेट परिसर में हुई चोरी से सुरक्षा पर जहां सवाल उठ रहे हैं। वहीं लोगों में इस बात को लेकर चर्चा बनी हुई है कि पुलिस ने अपनी कमी छिपाने के लिए होमगार्ड एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मी पर मुकदमा दर्ज करने काम किया है। साथ ही चोरों ने इन्हें खुली चुनौती भी दे दी है।
विज्ञापन


बता दें कि 21 जून की देर रात चोरों ने कलेक्ट्रेट परिसर में लगे सोलर पैनल की चार बैटरी पर हाथ साफ करने के बाद जगह-जगह लगे आठ सीसीटीवी कैमरे की केबिल काटकर फरार हो गए। बीते 22 जून की सुबह कर्मचारी जब कार्यालय पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम तक चोर जब पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए और आसपास के लोगों में चर्चा तेज हुई तो आनन-फानन महकमे के आला अधिकारियों की सक्रियता भी तेज हो गई। इधर कलेक्ट्रेट सदर के नाजिर प्रेमानंद सिन्हा ने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड राजेश कुमार गिरी, हृदयनारायण, अजय कुमार, अक्षवर राम, गुलजार, सुरेश सिंह कुशवाहा, राजदेव, सुरेश सिंह यादव, रंगीला यादव और कलेक्ट्रेट के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मिथलेश के खिलाफ तहरीर देकर चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस प्रशासन की टीम चोरों को चिह्नित करने में जुटी हुई है, लेकिन अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है।

चोरों को दबोचने के लिए गठित की गई टीम
पुलिस प्रशासन ने चोरों को दबोचने के लिए चार टीम गठित की है। इसको लेकर एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने दिशा-निर्देश भी जारी किया है। साथ ही मातहतों के साथ बैठकर सीसीटीवी कैमरे में चिह्नित चोरों को दबोचने एवं उनकी पहचान निर्धारित करने का कार्य तेज कर दिया है, जिससे चोरी की घटना का खुलासा किया जा सके।

एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि होमगार्डों की तैनाती के बावजूद चोरी की घटना हुई है। ऐसे में कलेक्ट्रेट के सदर नाजिर की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने नौ होमगार्ड सहित दस के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ है। जल्द ही इस घटना का पर्दाफाश होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed