{"_id":"6410c0f9c3736ad0c20e9654","slug":"filing-of-nomination-papers-for-the-members-of-the-managing-committee-ghazipur-news-c-20-1-103696-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: प्रबंध समिति के सदस्यों के लिए नामांकन पत्र दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: प्रबंध समिति के सदस्यों के लिए नामांकन पत्र दाखिल
विज्ञापन
सभी समितियों में नौ-नौ सदस्यों का किया जाना है चुनाव
नामांकन के समय पूरे दिन ब्लाक परिसरों में रही गहमागहमी
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। साधन सहकारी समितियों की प्रबंध समिति के सदस्यों के लिए मंगलवार को जिले के सभी ब्लाक मुख्यालय के कार्यालयों पर नामांकन पत्र दाखिल किया गया। सभी समितियों में नौ-नौ सदस्यों का चुनाव किया जाना है।
मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार विकासखंड में 12 न्याय पंचायत स्तरीय साधन सहकारी समितियों के 111 सदस्यों के लिए कुल 103 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। चार अनारक्षित और चार आरक्षित क्षेत्रों में किसी भी व्यक्ति के द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किए जाने से स्थान रिक्त रह गए। सुल्तानपुर में दो, सुखपुरा में एक और फिरोजपुर में एक अनारक्षित वार्डों में किसी ने पर्चा नहीं भरा। जबकि परसा में एक वार्ड पिछड़ा वर्ग के लिए एवं एक महिला के लिए आरक्षित था।
कुंडेसर का एक वार्ड महिला के लिए आरक्षित था तथा फाकराबाद का एक वार्ड अनुसूचित जाति जनजाति के लिए आरक्षित था उसमें किसी के द्वारा पर्चा दाखिल नहीं किए जाने से उन वार्डों में सदस्य पद रिक्त रह गया। नामांकन के समय पूरे दिन ब्लाक परिसर में गहमागहमी बनी रही। सहायक विकास अधिकारी सहकारिता नवीन सिंह निगरानी में लगे रहे। इस मौके पर प्रमुख सहकारी नेता एवं इफको निदेशक विजयशंकर राय, ब्लाक प्रमुख अवधेश राय, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव रविकांत राय, पूर्व प्रधानाचार्य हनुमान सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य फेंकू सिंह यादव गांधी, भाजपा नेता कृपाशंकर राय, ओमप्रकाश उपाध्याय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार जखनिया ब्लॉक पर साधन सहकारी समिति के सदस्यों के लिए नामांकन हुआ। ब्लॉक की 12 समिति में 108 सदस्यों के लिए चुनाव होना है। सचिव फैज अहमद ने बताया कि 16 को पर्चा वापसी है। इस मौके पर कोतवाल तारावती सहित पुलिस कर्मी मुस्तैद थे। भांवरकोल संवाददाता के अनुसार विकासखंड परिसर में साधन सहकारी समितियों के सदस्यों के चुनाव के लिए आज नामांकन दाखिल करने का कार्य हुआ। अमरूपुर में सात, सुखडेहरा में 13, शेरपुर में 12, मुर्तजीपुर में नौ, बदौली अदाई में 11, गोड़उर में नौ, मुड़ेरा नौ, चक अहमद में आठ, रानीपुर में 11, सोनाड़ी में छह पर्चे दाखिल किए गए। यह जानकारी अपर जिला सहकारी अधिकारी राधेश्याम सिंह ने दी।
गहमर संवाददाता के अनुसार भदौरा ब्लाक मुख्यालय के सभागार कक्ष में क्षेत्र के साधन सहकारी समितियों के सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा किया गया। ब्लाक में कुल आठ साधन सहकारी समितियों के सदस्यों का चुनाव किया जाना है। एडीओ को-ऑपरेटिव प्रेमसागर ने बताया कि देवल सहकारी समिति पर नौ, चित्रकोनी में आठ, भतौरा में आठ, मनिया आठ, गहमर नौ, दिलदारनगर निरहु का पुरा में छह, गोड़सरा में नौ, दिलदारनगर बाजार में आठ लोगों ने नामांकन किया है। इस मौके पर निर्वाचन अधिकारी अजय प्रकाश गुप्ता, नितेश, कमलाकांत सिंह, सिकंदर, मदनमोहन गुप्ता, प्रभाकर पांडेय उपस्थित थे।
0000
इनसेट
.. तो मृतक भी डालेंगे वोट
भांवरकोल। साधन सहकारी समिति रानीपुर में दो मृतकों का नाम मतदाता सूची में शामिल होने पर पूछे जाने पर अपर जिला सहकारी अधिकारी राधेश्याम सिंह ने कहा कि सचिव के नए होने पर इसकी जानकारी नहीं हो पाई। इसमें सुधार कर लिया जाएगा।
(फोटो भी)