फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fight across the battle

जमीन को बचाने के लिए लड़ेंगे आर-पार की लड़ाई

Sun, 22 May 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sun, 22 May 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Fight across the battle
जमीन को बचाने के लिए लड़ेंगे आर-पार की लड़ाई
जमीन बचाओ संघर्ष समिति ने गोरा बाजार में आवास बनाने वालों को नोटिस दिए जाने के विरोध में आस्तीन चढ़ा ली है। रविवार को गोराबाजार में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उनके हितों की अनदेखी की गई तो क्षेत्र के लोग चुप नहीं बैठेंगे। प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में एकजुट होकर संघर्ष करने का निर्णय लिया गया।जमीन बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों और पदाधिकारियों की बैठक रविवार को पीजी कालेज चौराहे के पास हुई।
विज्ञापन


इसमें एनजेडए छावनी लाईन गोराबाजार स्थित छह मकानों को गिराने की नोटिस की निंदा करते हुए 27 मई को पीजी कालेज चौराहे पर एकत्र होकर मकान गिराने का विरोध करने का निर्णय लिया गया।इस अवसर पर सपा नेता दिनेश सिंह यादव ने कहा कि यह प्रकरण जिले के सभी मंत्रियों के संज्ञान में है और वह इस समस्या का हल निकालने के लिए जिलाधिकारी से लगातार वार्ता कर रहे हैं।
विज्ञापन


जल्द ही प्रदेश के राजस्व मंत्री शिवपाल यादव से मिलकर इस समस्या का निराकरण कराया जाएगा। कहा कि पूर्व राजस्व मंत्री को इस समस्या से अवगत कराया गया था। इस पर तत्कालीन जिलाधिकारी ने अपनी रिर्पोट प्रमुख सचिव राजस्व को भेजी थी जिस पर शासन की ओर से कार्रवाई चल रही है।  इस मौके पर डा. भानु प्रताप सिंह, डा. सीपी दीक्षित, रामाश्रय राजभर, अशोक मौर्या, आनंद सिंह, सुभाष यादव, राजू बिंद, लाल बहादुर, विनोद राम, शिव यादव, जगदीश यादव, रामाश्रय कुशवाहा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed