फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fierce fight between two sides

दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट

Thu, 17 Jun 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Fierce fight between two sides
मरदह। थाना क्षेत्र के बोगना गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट के दौरान चाकू चली। बोगना दलित बस्ती में गुरूवार की शाम 6 बजे गांव के शैलेन्द्र राम व भानू राम के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी और बहस हो गई। मामला किसी तरह शांत हो गया, लेकिन फिर कुछ देर बाद दोनों पक्ष के बीच बच्चों की बात को लेकर परिजन आपस में भीड़ गये। देखते ही देखते लाठी, डंडे, ईट, पत्थर चलने के साथ ही नुकीले औजार भी चलने लगे। जिसमें एक पक्ष के तरफ से शिवकुमारी देवी (45), विकास राम (22) घायल हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित पक्ष का कहना था कि उसके ऊपर चाकू से पड़ोसी ने हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दोनों को एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मरदह में भर्ती कराया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। इस सबंध में थानाध्यक्ष कृष्णकुमार सिंह ने बताया कि चाकू चलने की सूचना की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियो की तलाश शुरू कर दी गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed