फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Festival hangover, some colored green and some red

Ghazipur News: छाई त्योहार की खुमारी, कोई रंगा हरा तो कोई लाल

Tue, 07 Mar 2023 07:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 07:15 AM IST
विज्ञापन
Festival hangover, some colored green and some red
(फोटो भी)
विज्ञापन

बच्चों ने एक-दूसरे पर की अबीर-गुलाल की बौछार
होली की छुट्टी होने पर स्कूलों में खेली गई होली
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में सोमवार को पढ़ाई के बाद होली पर्व की छुट्टी कर दी गई। स्कूल से घर जाने से पहले छात्र-छात्राओं ने जमकर होली खेली। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल से सराबोर कर दिया। कई नन्हे-मुन्ने पैदल, रिक्शा और वाहनों से घर लौटते समय रास्ते में भी एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल की बौछार करते रहे।
शहर के विभिन्न विद्यालयों में सोमवार को होली पर्व की छुट्टी होने पर बच्चों ने जमकर होली खेली। इस दौरान उन्होंने एक-दूसरे पर जमकर अबीर-गुलाल की बारिश की। बच्चों में पर्व को लेकर इस कदर उत्साह था कि वह स्कूल से घर जाते समय भी होली खेलते हुए नजर आए। कई विद्यालयों में बच्चों ने एक-दूसरे के अलावा शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी अबीर-गुलाल लगाया।
विज्ञापन

कमोबेश इसी तरह की स्थिति ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में भी रही। छुट्टी के बाद बच्चों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल से सराबोर किया। तरह-तरह के रंगों से उनके चेहरे रंगे हुए थे। कई की स्कूली ड्रेस भी पूरी तरह से रंगों से सराबोर रही। होली को लेकर बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
कर्मचारियों ने खेली होली, दी पर्व की बधाई
गाजीपुर। विभिन्न सरकारी तथा गैर सरकारी दफ्तरों में सोमवार को होली की छुट्टी होने के बाद कर्मचारियों ने जमकर होली खेली। इस दौरान एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल की बारिश कर चेहरा रंग दिया। इसके बाद एक-दूसरे से गले मिलकर पर्व की बधाई दी।
सरकारी कर्मचारियों पर होली की खुमारी सिर चढ़कर बोली। विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों के कर्मचारियों ने आज उत्साह के साथ जमकर होली खेली। इस दौरान एक-दूसरे को अबीर-गुलाल से नहला दिया। लोगों के चेहरे पर अबीर-गुलाल इस कदर लगा था कि चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था।
दोपहर बाद से होली खेलने का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह दफ्तर बंद होने तक चलता रहा। विभिन्न कार्यालयों के कर्मचारी एकत्रित हुए और इसके बाद एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल की जमकर बौछार की। रंगों से एक-दूसरे को सराबोर कर कर्मचारियों ने गले मिलकर पर्व की बधाई दी। इसके बाद वह घरों को रवाना हुए।

इनसेट
अधिकारियों और कर्मचारियों ने खेली होली

गाजीपुर। शहर के आमघाट सहकारी कालोनी स्थित विद्युत वितरण खंड में सोमवार को अधिकारियों और कर्मचारियों ने जमकर होली खेली। इस दौरान एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलकर त्योहार की बधाई दी। अधिशासी अभियंता द्वितीय आमघाट सुजीत सिंह ने सभी कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों को मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर विद्युत मजदूर पंचायत के प्रांतीय अतिरिक्त महामंत्री निर्भय नारायण सिंह, अरविंद कुशवाहा, विजयशंकर राय, सुदर्शन सिंह, इकराम सिद्दीकी, सलीम अंसारी, वेदांत त्रिपति, जितेंद्र सिंह, अश्विनी सिंह, एसडीओ सुधीर कुमार, अभिषेक राय, शेखर सिंह, मिठाई लाल, अरविंद श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed