फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fear persists, fewer children are coming to school

प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर में प्रतिदिन पहुंचेंगे अधिकारी, अभी 36 बच्चों की रही उपस्थिति

Thu, 09 Dec 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Fear persists, fewer children are coming to school
सादात ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर बघाई में छज्जा गिरने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत की घटना को लेकर अभिभावकों में भय बरकरार है। घटना के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को विद्यालय में सिर्फ 36 बच्चे की उपस्थित रहे। अभी स्कूल और पूरे गांव का माहौल गमगीन है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निर्देश दिया है कि प्राथमिक विद्यालय में प्रतिदिन बीईओ या कोई मातहत अधिकारी मौजूद रहेगा। बृहस्पतिवार को बीईओ एस एन प्रजापति स्कूल में पहुंचे थे। बीईओ का कहना है कि जब वह विद्यालय पहुंचे तो थोड़ी देर बाद बच्चों का मिड डे मिल तैयार था। बच्चों ने खाना खाया लेकिन बच्चों में चलह-पहल नहीं दिखी। अभी अभिभावक भी बच्चों को स्कूल कम ही भेज रहे हैं। एक-दो दिन में माहौल ठीक हो जाएगा। यहां 121 बच्चों का पंजीकरण है। बीईओ ने बताया कि ब्लॉक के ही तीन-चार शिक्षकों ने पीड़ित परिवार को कुछ आर्थिक मदद करने के लिए संपर्क शुरू कर दिया है। जल्द ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी। दरअसल, मृतक आदित्य के पिता गुजरात में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। ऐसे में परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि परिवार गरीब है। उसको जल्दी ही किसी योजना का लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

नया छज्जा किया गया तैयार
गाजीपुर। प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर बघाई में जिस छज्जा के गिरने से मामूस छात्र आदित्य की जान चली गई थी। उस छज्जे की जगह दो मिस्त्री और तीन मजदूरों लगा कर नया छज्जा तैयार किया गया है। साथ ही पुराने निर्माण में शामिल अतिरिक्त कक्षा-कक्ष के एक और छज्जा के लटके होने पर उसे तोड़कर नया निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
एक बार सभी प्रधानाचार्यों से बिल्डिंग, बाउंड्री और स्कूल की पुराने निर्माण के संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है। जहां भी कोई दिक्कत होगी उसको तुरंत दुरुस्त कराया जाएगा ताकि नौनिहालों की सुरक्षा में कोई कमी न रहे।-मंगला प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed