फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   favor of competition Nehru Stadium

प्रतियोगिता में नेहरू स्टेडियम का रहा दबदबा

Tue, 29 Dec 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर Updated Tue, 29 Dec 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
favor of competition Nehru Stadium
जिला खेल कार्यालय की ओर से जूनियर बालक-बालिकाओं की फुटबाल, कुश्ती एवं बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू स्टेडियम में मंगलवार को किया गया। इस अवसर पर बालक-बालिका दोनों वर्ग में नेहरू स्टेडियम की टीम का
विज्ञापन


दबदबा रहा। बालिका वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में नेहरू स्टेडियम की टीम ने महिला डिग्री कॉलेज को 2-0 से पराजित किया जबकि बालक वर्ग में स्टेडियम की टीम ने दिलदारनगर को 2-1 से हराया।
विज्ञापन


बालकों की बाक्सिंग वर्ग में हरिओम सिंह,  संजीव कुमार, मुनीब यादव, विरेन्द्र यादव तथा मुहम्मद हुसैन विजयी रहे। बालिका वर्ग में शिवानी गुप्ता, नेहा शर्मा, जाहिदा परवीन तथ पूजा ने बाजी मारी। कुश्ती प्रतियोगिता के 42 किग्रा भार
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ग में चंचल गौड़ पहले, आशीष यादव दूसरे, 46 किग्रा में विकासचन्द्र यादव प्रथम, ऋषिकेश यादव द्वितीय रहे। 50 किग्रा में देवानंद भारती पहले, बलवंत दूसरे, 54 किग्रा में महेश यादव प्रथम, अमित यादव द्वितीय, 58 किग्रा में

बलवंत यादव पहले तथा अजीत यादव दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा 63 किग्रा में राधेश्याम यादव प्रथम, योगेन्द्र यादव द्वितीय, 69 किग्रा में उमाशंकर यादव पहले, किशन यादव दूसरे, 70 किग्रा में अजीत यादव पहले, पवन यादव

दूसरे तथा 85 किग्रा में  गौरव सिंह यादव प्रथम तथा दिवाकर को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। मैच के निर्णायक संतोष, संगीता, विनोद जायसवाल, शशिकला, अनुपम शुक्ल, राधेश्याम सिंह यादव, बाबूलाल यादव, अरविंद, राजमोहन, अश्विनी


कुमार राय तथा अवधेश कुमार उपस्थित थे। प्रतियोगिता का उद्घाटन हाकी संघ के सचिव ग्यासुद्दीन  अहमद, अवधेश कुमार ने किया। पुरस्कार वितरण जितेन्द्र शर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन कनिष्ठ सहायक सुदामा राम ने किया। उप क्रीडाधिकारी  जवाहर लाल यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed