{"_id":"636fdd05067b08522e7a3900","slug":"father-who-went-to-ballia-in-son-s-sixth-came-in-the-grip-of-ht-line-ghazipur-news-vns6833297171","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की छठी में बलिया गया पिता एचटी लाइन की चपेट में आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे की छठी में बलिया गया पिता एचटी लाइन की चपेट में आया
विज्ञापन
मरदह थाना क्षेत्र के नसीरूद्दीनपुर गांव निवासी अजय पांडेय (24) की बलिया जनपद के सहतवार थाना क्षेत्र के खानपुर गांव स्थित ससुराल में शनिवार की सुबह शौच करने जाते समय एचटी लाइन के जमीन पर टूटकर गिरे तार की चपेट में आने से मौत हो गई। वह माता-पिता का इकलौता पुत्र था। मृतक अपने पुत्र के छठिहार में शामिल होने के लिए ससुराल गया था। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजन सहतवार पहुंच गए हैं। अजय पांडेय की असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
नसीरुद्दीनपुर गांव निवासी अजय पांडेय (24) को छठ के दिन पुत्र की प्राप्ति हुई थी। पुत्र के छठी के लिए अजय पांडेय अपने ससुराल बलिया जनपद के सहतवार थाना क्षेत्र के खानपुर गांव गए थे। छठिहार दो दिन पूर्व बृहस्पतिवार को संपन्न हुआ था। वह सुबह साले संदीप पांडेय (18) के साथ गांव के बाहर खेत में शौच के लिए जा रहे थे। इसी दौरान खेत में टूटकर गिरे हुए एचटी तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से दोनों झुलस गए।
बगल के खेत में काम कर रहे किसानों ने देखा तो इस घटना की जानकारी परिजनों दी। जानकारी मिलते ही परिजन घटना स्थल पर दौड़ पड़े। परिजन मौजूद ग्रामीणों की मदद से दोनों को आनन-फानन में सहतवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। अजय पांडेय प्राइवेट नौकरी करते थे।