फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   father kept calling for stop bu daughter jumped into Ganga in ghazipur

Ghazipur: रुकने की आवाज लगाता रहा पिता, हाथ जोड़ पुत्री ने गंगा में लगा दी छलांग, कागज पर लिखी ये बातें

Thu, 03 Aug 2023 09:30 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 03 Aug 2023 09:30 PM IST
सार

गाजीपुर के हमीद सेतु से गुरुवार शाम बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ने गंगा में छलांग लगा दी। पिता ने रुकने की आवाज लगाता रहा लेकिन बेटी ने हाथ जोड़ते हुए छलांग लगा दी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी काफी तलाश की। मगर उसका पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
father kept calling for stop bu daughter jumped into Ganga in ghazipur
छात्रा के गंगा में कूदने के बाद हमीद सेतु पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गाजीपुर जिले के हमीद सेतु से गुरुवार शाम करीब पांच बजे एक छात्रा ने पिता के सामने ही गंगा नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। पिता पुत्री को रुकने की आवाज लगाता रहा लेकिन बेटी ने हाथ जोड़ते हुए छलांग लगा दी।

विज्ञापन


जमानिया कोतवाली के सब्बलपुर खुर्द निवासी संतोष उपाध्याय ने बिलखते हुए पुलिस को बताया कि वह किसी काम से गांव गए थे। उनकी पुत्री शालू उपाध्याय (20) ने एक कागज पर गाजीपुर जाने की बात कहकर अपने मां को देकर टेंपो से निकल पड़ी।

विज्ञापन

तीनों बहनों में सबसे बड़ी थी शालू

जब वह अपने घर आए तो पत्नी ने पुत्री द्वारा लिखा कागज दिखाया तो उन्हें शक हुआ और वह बाइक लेकर के लिए निकल पड़े। पिता ने बताया कि वह बाइक से अपनी पुत्री की तलाश में हमीद सेतु पर पहुंचे तो उनकी नजर पुल पर पैदल जा रही पुत्री पर पड़ी। बताया कि जब मैंने अपनी पुत्री को रुकने के लिए आवाज लगाई तो उसने हाथ जोड़ते हुए पुल से उनके सामने ही नदी में छलांग लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिलखते पिता ने बताया कि वह काफी होनहार और अपने तीनों बहनों में सबसे बड़ी थी। वह बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। इस संबंध में रजागंज चौकी प्रभारी भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि छात्रा की तलाश की जा रही है।

ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौत

दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के अमारी गांव के पास वाराणसी से भटनी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के चपेट में आने से बृहस्पतिवार को एक किशोरी की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतका प्रीति (16) मनोरोगी थी। ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed