{"_id":"6164862e8ebc3e7637774ee1","slug":"father-filed-suit-against-two-including-husband-ghazipur-news-vns6167825126","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने पति सहित दो के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने पति सहित दो के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवतीपुर। थाना क्षेत्र के बहोरीराय पट्टी में बीते 10 अक्टूबर को विवाहिता ने फंदे पर लटकर जान दे दी थी। सोमवार को पहुंचे मृतका के पिता ने पति एवं सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगसर थाना क्षेत्र अवती गांव की रहने वाली प्रीति चतुर्वेदी का विवाह बीते 29 मई को बहोरीराय पट्टी निवासी अविनाश चतुर्वेदी से हुई थी। देर शाम पति कहीं गया था। इधर विवाहिता ने कमरे की छत में लगे पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवाने के साथ मायके पक्ष के लोगों को घटना की सूचना दी थी। घटना के दूसरे दिन पहुंचे मृतका के पिता बृजेश तिवारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि विवाहिता का पति अविनाश चतुर्वेदी एवं सास पार्वती देवी द्वारा दहेज में रुपये की मांग की जा रही थी। धनराशि नहीं देने पर सास और पति ने पुत्री को जान से मारकर फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि मृतका के पिता बृजेश तिवारी की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर मामले की छानीबन की जा रही है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है।