फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Father dies after jumping into a well with his daughter

बेटी के साथ कुएं में कूदे पिता की मौत

Sun, 12 Jun 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Father dies after jumping into a well with his daughter
खानपुर थाना क्षेत्र के लोहजरा गांव में एक पिता रविवार की भोर अपनी पुत्री के साथ कु एं में कूद गया। घटना में पिता की मौत हो गई पर ग्रामीणों ने पुत्री को बाहर निकाल कर बचा लिया। जबकि उसके मृत पिता के शव को कुएं से बाहर निकाल कर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

पोखरा गांव निवासी सुनील राजभर (45) की पत्नी उसे छोड़कर कहीं चली गई थी। वह अपनी आठ वर्षीय पुत्री संजू के साथ अकेले रहता था। पिछले आठ वर्षों से किसी तरह से इकलौती पुत्री के साथ जीवन-यापन कर रहा था। वह बेटी के पालन-पोषण को लेकर काफी परेशान रहता था। हालात से परेशान सुनील रविवार की भोर में करीब तीन बजे वह पुत्री को लेकर गांव से पांच सौ मीटर दूर स्थित लोहजरा गांव में पहुंचा और पुत्री के साथ सूखे कुएं में कूद गया। घटना में घायल बेटी की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। रस्सी के सहारे किसी तरह से पिता और पुत्री को बाहर निकाला गया, लेकिन सुनील की मौत हो गई थी। घायल संजू का उपचार उसे निजी अस्पताल में ले जाया गया। ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना को लेकर गांववासी दुखी थे। लोग दुखी मन से यह कहते रहे कि पिता की मौत के बाद अब बालिका अकेली हो गई है। उसका पालन-पोषण अब कैसे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed