फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Father and son had killed the farmer to capture the ancestral house

Ghazipur News: पुश्तैनी मकान पर कब्जा के लिए पिता-पुत्र ने की थी किसान की हत्या

Tue, 25 Jul 2023 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Father and son had killed the farmer to capture the ancestral house
-नामजद एक हत्यारोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पुलिस पकड़ से दूर
विज्ञापन

-पुस्तैनी मकान पर कब्जा काे लेकर वारदात को दिया अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी दुल्लहपुर। भुड़कुडा कोतवाली के रामबन गांव में किसान गोविंद चौहान (56) की हत्या भूमि को लेकर की गई थी। पुलिस के मुताबिक इस वारदात को पिता-पुत्र ने पुश्तैनी मकान पर कब्जा को लेकर अंजाम दिया है। पुलिस ने एक नामजद आरोपी को तो गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह पहले भी हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट चुका है। जबकि उसका बेटा मुख्य आरोपी है, जो अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
रामबन गांव में करीब तीस वर्ष पूर्व हवलदार चौहान ने भूमि विवाद में अपने चाचा पब्बर चौहान की हत्या कर दी थी। पब्बर चौहान की इकलौती पुत्री ने भूमि गांव से सटे दूसरे गांव के एक व्यक्ति को बेच दी थी। उस व्यक्ति से गोविंद चौहान ने दस वर्ष पूर्व भूमि खरीद ली थी। इस भूमि पर नाम चढ़ाने के लिए एक सप्ताह पूर्व लेखपाल को पत्र सौंपा था।
विज्ञापन

इधर हवलादार चौहान और उसके पुत्र ने पैतृक भूमि पर कब्जा करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि हवलदार चौहान ने करीब तीस वर्ष पूर्व जमीन के लिए चाचा की हत्या कर दी थी। आजीवन कारावास काट चुका हवलदार चौहान और उसके पुत्र फौजी राम प्रकाश चौहान ने भूमि और पैतृक मकान को कब्जे को लेकर गोविंद चौहान को धमकी दी थी। पुलिस ने एक नामजद आरोपी को तो गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मुख्य आरोपी राम प्रकाश चौहान की गिरफ्तार के लिए पुलिस टीम लगी है, जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
जखनिया रेलवे स्टेशन से आरोपी गिरफ्तार
रामबन गांव निवासी गोविंद चौहान (56) की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के पुत्र अरविंद चौहान की तहरीर पर हवलदार चौहान और उसके पुत्र फौजी राम प्रकाश चौहान के अलावा दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर रातभर दबिश देकर वापस भोर में कोतवाली लौट रही थी।

जखनिया रेलवे स्टेशन के पास से सुबह 4ः30 बजे पुलिस ने हत्याकांड के नामजद आरोपी हवालदार चौहान को धर-दबोचा। साथ ही कोतवाली पुलिस ने पूछताछ के बाद चालान कर दिया। जबकि हत्या में प्रयुक्त तमंचा पुलिस ने अभी तक बरामद नहीं किया गया है। यहीं नहीं अब तक हत्या के दूसरे नामजद आरोपी की गिरफ्तारी भी नहीं हो सकी है। इधर भुड़कुड़ा कोतवाल तारावती ने बताया कि गोविंद चौहान हत्याकांड के एक नामजद आरोपी हवलदार चौहान को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। जल्द ही दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed